नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, कांकेर में मिला IED बम डिफ्यूज

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, कांकेर में मिला IED बम डिफ्यूज
X
दावा किया जा रहा है कि बीएसएफ और जिला जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर-

कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा से महज 2 किलोमीटर दूर आइईडी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ये आईईडी कोयलीबेड़ा अन्तागढ़ मुख्यमार्ग में प्लांट कर रखी थी। दावा किया जा रहा है कि बीएसएफ और जिला जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

अक्सर जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अंदरूनी रास्तों में इस तरह से आइईडी प्लांट करते हैं, लेकिन इस बार कोयलीबेड़ा अन्तागढ़ मुख्यमार्ग में आइईडी मिली है,जिससे आम लोगों में भी दहशत का माहौल है। जवानों ने आइईडी को बाहर निकाल बीडीएस की मदद से निष्क्रिय कर दिया है।

Tags

Next Story