नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी को बनाया निशाना: आईईडी ब्लास्ट के बाद मुठभेड़, एक जवान घायल, रायपुर लाने की तैयारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सलियों के आइईडी ब्लास्ट करने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में एसएसबी का एक जवान घायल हो गया है। ब्लास्ट के बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ताडोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैम्प के पास नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी के जवानों पर हमला कर दिया। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। घायल जवान का नाम जीपी सुरेंद्र बताया जा रहा है। जवान को जंगल से निकालकर अन्तागढ़ लाया गया है। जवान के पैर में गम्भीर चोटें आई हैं। घायल जवान को हेलिकाप्टर से रायपुर लाने की तैयारी है।
5 किलो का आईईडी बरामद
माओवादी विरोधी अभियान के तहत माटवाड़ा के बेलचर मार्ग से 5 किग्रा का आई.ई.डी बरामद किया गया है। डीआरजी की टीम ने मौकें से निष्क्रिय बरामद कर कि…देखिये वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS