उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही : एक्सपायर्ड फ्रूटी और माजा बांटे गए, बच्चों और बुजुर्गों ने भी पिया

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही का मामला निकलकर सामने आया है। दरअसल जिस कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे, वहां एक्सपायर्ड फ्रूटी और माजा बांटा गया। शनिवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम रूम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव थे।
बताया जाता है कि, कार्यक्रम के दौरान एक्सपायर्ड फ्रूटी नाश्ते के साथ बांटी गई. जिसे सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने बिना देखे ही पी लिया, पीने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल थे। जांच में पता चला कि, जो पेय बांटे गए हैं वो कई दिनों पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं। इस बात की जानकारी जब उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लगी तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही। इससे कोई बीमार पड़ा है कि, नहीं ऐसी कोई भी जानकारी निकलकर सामने अब तक नहीं आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS