VIDEO: ब्रेकिंग न्यूज- इस इलाके में धान खरीदी में लापरवाही, कतार पर खड़े किसान

VIDEO: ब्रेकिंग न्यूज- इस इलाके में धान खरीदी में लापरवाही, कतार पर खड़े किसान
X
किसान दूर-दूर से आकर सुबह से कतार में खड़े परेशान हो रहे है। लेकिन धान खरीदी केंद्र में न तो खरीदी प्रभारी समय पर पहुंच रहे है और न तो ऑपरेटर। देखिये वीडियो-

कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के धुर नक्सल इलाको में अब तक धान खरीदी को लेकर बड़ी लापरवाही चल रही है। मामला के धुर नक्सल प्रभावित विकासपल्ली धान खरीदी केंद्र का है।

सूचना के अनुसार, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के धुर नक्सल प्रभावित विकासपल्ली धान खरीदी केंद्र में अब तक धान खरीदी समय पर चालू नहीं किया जा रहा है। किसान दूर-दूर से आकर सुबह से कतार में खड़े परेशान हो रहे है। लेकिन धान खरीदी केंद्र में न तो खरीदी प्रभारी समय पर पहुंच रहे है और न तो ऑपरेटर। किसान सुबह से जैसे-तैसे अपना धान गाड़ी में लोड कर के ला रहे है। और केंद्र पहुंच कर सुबह से खरीदी केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है। देखिये वीडियो-

Tags

Next Story