कोरिया कलेक्टर की नई पहल, 60 अधिकारियों के कंधों पर 363 पंचायतों की जिम्मेदारी

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नए कलेक्टर ने जिले में एक नई पहल की है। कलेक्टर की इस नई पहल से अब जिले के सभी अधिकारी गांवों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। कलेक्टर श्याम धावड़े ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की मानीटरिंग हेतु ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। 363 पंचायतों के लिए 60 जिला स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिसमें एक नोडल अधिकारी को आधा दर्जन गांवों की जिम्मेदारी दी गयी है। इसकी समीक्षा समय सीमा की बैठक में होगी।
बता दें कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाडी, शालाओं में सुपोषण, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आश्रम, छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र, सार्वभौम पीडीएस, एनजीजीबी मनरेगा, गोधन न्याय योजना और समर्थन मूल्य पर धान, मक्का खरीदी, उठाव कार्य की सतत निगरानी, मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवन तथा कोविड 19 के रोकथाम, बचाव हेतु अधिकारियों को ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर धावडे ने समस्त नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी समय सीमा की बैठक में उपलब्ध कराने निर्देशित किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS