Online Fraud : ऑनलाइन ठगी का नया तरीका...AI Tool की मदद से बना रहे वीडियो...कहते हैं- भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया...हम करोड़पति बन गए…

रायपुर- ठगी करने वालों ने ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) करने का नया तरीका निकाल लिया है। आप सभी को पता होगा कि, AI Tool आने के बाद से हमारे कई काम आसानी से होने लगे हैं। लेकिन जैसे ही कोई नई टेक्नोलॉजी लॉन्च होती है...तो उसके कुछ फायदे और नुकसान भी देखने को मिलते है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं...क्योंकि AI Tool के जरिए ठगों ने एनर्जी कंपनी के नाम से दूसरी कंपनी बना ली और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ने के साथ पैसा डबल करने की बात कहने लगे...यहां तक की ठगी करने वालों ने AI से वीडियो बनाकर खुद जानकारी देते हुए कहा कि, मैं बहुत बड़ी फ्रॉड हूं, भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया'...
लड़की के चेहरे बनाकर डाले वीडियो...
आपकी जानकारी के लिए बता दें, ठगी करने के बाद आरोपियों ने 3 वीडियो डाले। जिसे लड़की के चेहरे पर AI टूल के माध्यम से बनाया गया था। इस वीडियो में एक लड़की कहती हुई नजर आ रही है कि, मैं बहुत बड़ी फ्रॉड हूं और हम करोड़पति बन गए हैं। वहीं दूसरी का कहना है कि, हमने हीरे का गद्दा बनवा लिया...AI वीडियो में यह कहा जा रहा है कि, मेरा नाम रुचिका है और मैं गुरु हेलेना की तरह चल रही हूं...आप से रोज मैं पैसे मंगाती हूं और आप दे देते हैं...हम भाग रहे हैं।
ठगों ने किस नाम से बनाई थी कंपनी...
ठगों ने एंग्लो अमेरिकन नाम से कंपनी बनाई थी। जिन लोगों के ठगी हुई है...उन्होंने कहा कि, उन्हें इस ऐप की जानकारी मिली थी। उन्होंने ऐप में पहले 40 हजार रुपए इनवेस्ट किया। पैसा इनवेस्ट करने के बाद उन्हें उनके वाट्सग्रुप में मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि, 120 दिन तक 700 रुपए रोज मिलेगा। पैसा इनवेस्ट करते ही अगले दिन से पैसा मिलने लगा था। तीन महीने तक पैसा मिलने के बाद कंपनी के पास से पैसा डबल करने का ऑफर आया। इस ऑफर को देखकर लाखों रुपए इनवेस्ट किए गए। एक बार पिर पैसा इनवेस्ट करने के बाद कंपनी ने वाट्सऐप ग्रुप में वीडियो डाला और भाग निकले।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS