थप्पड़ कांड में आया नया मोड़ : बैंक कर्मचारियों और बृहस्पति सिंह के बीच आपसी समझौता, नहीं की जाएगी कोई कार्यवाही

घनश्याम सोनी/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बैंक कर्मचारियों और विधायक बृहस्पति सिंह के बीच विवाद मामले में नया मोड़ आया है। बैंक कर्मचारी और विधायक के बीच आपसी समझौता हो गया है। इस मामले में दोनों तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। विधायक ने कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर मामला को खत्म किया। साथ ही घटना को लेकर विधायक और कर्मचारियों ने अफसोस जताया है।
3 अप्रैल को क्या हुआ था...
उल्लेखनीय है कि, किसानों के भुगतान के विवाद की वजह से विधायक बृहस्पति सिंह 3 अप्रैल को रामानुजगंज के जिला सहकारी बैंक पहुंचे थे। इस बीच विधायक और बैंक कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। इसके बाद बृहस्पति सिंह ने बैंक कर्मचारियों को गाली दे दी और एक के बाद एख थप्पड़ जड़ दिए। इस पर कर्मचारी संगठन ने कार्रवाई करने की मांग की थी। 5 और 6 अप्रैल को हड़ताल भी की गई थी और फिर बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए तैयार कर रहे थे, लेकिन अब यह मामला शांत को गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS