वीडियो : विरोध प्रदर्शन का नया तरीका: पुतला दहन करने नहीं देती पुलिस, तो अब भाजयुमो ने सीएम के पुतले का विसर्जन किया

वीडियो : विरोध प्रदर्शन का नया तरीका: पुतला दहन करने नहीं देती पुलिस, तो अब भाजयुमो ने सीएम के पुतले का विसर्जन किया
X
अब राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन की जगह पुतला विसर्जन की तस्वीर कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ से पहली बार सामने आई है। पढ़िए पूरी खबर...

कोरिया। अभी तक राजनीति में पुतला दहन की तस्वीरें देखने को मिलती आई हैं। लेकिन अब राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन की जगह पुतला विसर्जन की तस्वीर कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ से पहली बार सामने आई है। इसके पीछे विपक्षी दल भाजपा के भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भी सत्ताधारी दल के नेताओं का पुतला दहन किया जाता है तो सत्ताधारी दल अपने बाहुबल का उपयोग कर पुलिस कर्मी पानी डालकर पुतला नहीं जलाने देते। ऐसे में विरोध के लिए अब भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पुतला विसर्जन किया है। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर मात्र 1 और 2% वैट कम करने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतले का विसर्जन शहर के गांधी चौक में किया। देखिये वीडियो :



Tags

Next Story