CG Politics : नवनिर्वाचित राजिम विधायक रोहित साहू ने सीएम विष्णुदेव साय को दी बधाई, 2021 में साय ने ही कराया था भाजपा में प्रवेश

CG Politics : नवनिर्वाचित राजिम विधायक रोहित साहू ने सीएम विष्णुदेव साय को दी बधाई, 2021 में साय ने ही कराया था भाजपा में प्रवेश
X
सभा में विष्णुदेव साय ने भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा था कि आपके सुख-दुख में भाजपा सदैव खड़ा रहेगी। कांग्रेस डूबती नैया है उसमें छेद हो गया है। समझदार लोग कांग्रेस छोड़कर लगातार भाजपा में आ रहे है। पढ़िए पूरी खबर...

श्यामकिशोर शर्मा-राजिम। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के सीएम बनाए जाने पर राजिम और नवापारा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। खासतौर से राजिम के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू के लिए सौभाग्य का विषय माना गया है क्योंकि 17 नवंबर 2021 को रोहित साहू अपने 9 हजार 2 सौ 11 समर्थको के साथ विष्णुदेव साय के हाथो भाजपा प्रवेश किया था। श्री साय उस समय प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे लिहाजा श्री साहू को भाजपा प्रवेश कराकर उनके गले में कमल का फुल वाला दुपट्टा डालकर भाजपा को इस समूचे क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी दे दी थी उसी दिन से रोहित साहू अपना दौरा शुरू कर दिए थे। इसके बाद तो लगातार श्री साहू ने युवाओं को भाजपा प्रवेश कराते चले गए।

राजिम के मेला मैदान में आयोजित इस भारी भीड़ भरे सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हुंकार भरा था। कहा था कि राजिम के पावन भूमि से वे ऐलान कर रहे है कि 2023 के चुनाव में उन्हें उखाड़ फेकेंगे। इस सभा में विष्णुदेव साय ने भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा था कि आपके सुख-दुख में भाजपा सदैव खड़ा रहेगी। कांग्रेस डूबती नैया है उसमें छेद हो गया है। समझदार लोग कांग्रेस छोड़कर लगातार भाजपा में आ रहे है। राजिम के इस सभा में यहां आज 9211 साथी शामिल हुए है। आरंग में 12 नवंबर को 6 हजार साथी प्रवेश किए है। धमतरी जिले में भी सैकड़ो साथी भाजपा में आए है। ऐसी स्थिति पूरे प्रदेश में बन गई है।

भाषण में सीएम भूपेश बघेल पर साधा था जमकर निशाना

श्री साय ने अपने भाषण के दौरान सीएम भूपेश बघेल का नाम लेकर कहा था कि कोरोना काल में ये सरकार दवा की जगह दारू पहुंचाने का काम किया। लबरा सरकार है, भ्रष्टाचारी सरकार है जिसे 2023 में उखाड़ फेकना है। प्रदेश का चहुमुखी विकास डॉ रमन ने किया था। जन्म से लेकर मृत्यु तक चिंता की थी। छत्तीसगढ़ के श्रवण कुमार के रूप में रमन सिंह को जाना जाता है। 17 नवंबर 2021 के उनके इस भाषण पर राजिम के मेला मैदान में खचाखच भरे, भीड़ ने खूब तालियां बजाई थी और जमकर नारे लगाए थे रमन-साय जिंदाबाद।

विष्णुदेव साय का सीएम बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात-रोहित साहू

रविवार शाम को जब टीवी चैनलो से विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा सुनते ही नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू सहित उनके समर्थको और भाजपा कार्यकर्ताओं को 17 नवंबर 2021 का दिन याद आ गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। हरिभूमि से चर्चा करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि डॉ रमन सिंह और विष्णुदेव साय की मौजूदगी में हमने और हमारे 9211 साथियो सहित भाजपा प्रवेश किया था। हमें बहुत ही खुशी है कि प्रदेश को विष्णुदेव साय जैसे सहज और सरल सीएम मिला है। सीएम का पदभार ग्रहण जब वे करेंगे तो श्री साय को भगवान श्री राजीव लोचन,श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन पूजा करने के लिए राजिम आने का आमंत्रण देकर आग्रह करूंगा। विधायक श्री साहू ने कहा कि अब पूरे छत्तीसगढ़ सहित समूचा राजिम विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

Tags

Next Story