Next CM of Chhattisgarh : अचानक बढ़ गया विष्णुदेव साय का कद, प्रबल दावेदार बनकर उभरे... बोले-मोदीजी की गारंटियों को लागू करना होगी प्राथमिकता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि, राज्य की जनता ने मोदीजी की गारंटी पर भरोसा किया है। जनता ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को नकार दिया है। उल्लेखनीय है कि, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपाध्यक्ष रह चुके विष्णुदेव साय का कद इस बार एकाएक बए़ने लगा है। वे सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जाने लगे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक पार्टी यदि डा. रमन सिंह का नाम फिर से सीएम पद के लिए आगे नहीं बढ़ाता है तो श्री साय का नाम डा. रमन खेमे से बतौर मुख्यमंत्री आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं श्री साय ने आज सुबह हरिभूमि डाट काम के सहयोगी समाचार चेनल INH से चर्चा में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि, BJP का मुझ पर बड़ा एहसान है। एक गांव के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी तक पार्टी ने सौंपा है। श्री साय ने कहा कि, BJP का राष्ट्रीय नेतृत्व मुझे जो जिम्मेदारी देगा मैं निभाऊंगा। उनहोंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में मोदीजी की गारंटी को लागू करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
प्रदेशभर से राजधानी पहुंचने लगे भाजपाई
अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी जीत से उत्साहित बीजेपी के विधायक राजधानी रायपुर पहुंचने लगे हें। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंच रहे हें। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और डा. रमन सिंह से 121 चर्चा करेंगे। पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।
भूपेश बघेल का ट्वीट, लिखा-जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बड़ी हैं
चुनाव परिणाम के बाद CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि, जनता का जनादेश हमेशा सिर आंखों पर रहा है। आज भी परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। इस बात का संतोष है कि 5 साल में आपसे किए हर वादे को पूरा किया। वादे से ज्यादा देने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ महतारी की भरसक सेवा की। जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बड़ी हैं। जनता के विवेक का सम्मान करता हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS