'निजात' अभियान का हो रहा व्यापक असर : 4 महीने में 1,154 मामले दर्ज

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की ओर से चलाए जा रहे अभियान ''निजात'' के तहत नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता का अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से तीन बिंदु 1-व्यापक जन-जागरूकता, 2-पुलिस कार्यवाही और 3-नशे के आदी लोगों की काउसलिंग व पुनर्वास में मदद-शामिल हैं। राजनांदगांव पुलिस की ओर से बैनर पोस्टर, होर्डिंग व गांव-गांव में वाल-पेंटिग, रैप सॉग के साथ शार्ट मूवी और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे प्रचारित किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया है।
जिले में नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही कर अभियान ''निजात'' के दौरान बिते 4 माह में राजनांदगांव जिले में आबकारी एक्ट के 1,154 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें लगभग 6,362 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 91,40,548 रुपए बरामद किया गया जिसमें लगभग 1,200 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एनडीपीएस एक्ट के 15 प्रकरण में 405.628 किलो गांजा कीमत लगभग 20,30,000 रुपए बरामद किया गया। इसके अलावा उक्त प्रकरणों में प्रयुक्त वाहन कुल 67 बाइक व 14 चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। इन प्रकरणों में गांजा और शराब के बड़े तस्करों को भी जेल भेजा गया। अवैध नशा जो अपराध के साथ सामाजिक बुराई भी है, इस लड़ाई में यह अभियान कारगर योगदान दे रहा है। एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में अब नशे के आदी लोगों की काउसलिंग सभी थाना/चौकियों में प्रारंभ की गई है। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें समझाइश दी जा रही है। इस अभियान का अब व्यापक असर हो रहा है और लोग अब पुलिस से जुड़ते जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS