नशे में रहने वालों के लिए चलाया ‘निजात’अभियान : कलाकारों ने दिया संदेश...ब्रह्माकुमारी ने अभियान का किया समर्थन

नशे में रहने वालों के लिए चलाया ‘निजात’अभियान :  कलाकारों ने दिया संदेश...ब्रह्माकुमारी ने अभियान का किया समर्थन
X
नशे के खिलाफ ‘निजात’अभियान चलाया जा रहा है। नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।...पढ़े पूरी खबर

प्रेम सोमवंशी/कोटा- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ ‘निजात’अभियान चलाया जा रहा है। नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। यहां पर लोगों को नशे की लत छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खास बात यह है कि पुलिस के साथ ब्रह्माकुमारी की दीदियों ने भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में कहा कि, मेडिटेशन के जरिए नशे को दूर करें। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों समेत आम नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने की अभियान की शुरुआत...

बता दें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने लोगों को नशे से दूर करने के लिए 'निजात अभियान' की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि, बिलासपुर जिले की संस्था भी हमारे साथ काम कर रही है। साथ ही बताया कि, युवा वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों को नशे से होने वाले बुरे प्रभाव के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, जिले में निजात अभियान के शुरू होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने इसे अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाया है। जिले में अब तक अभियान के तहत सैकड़ों जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जहां नशा करने वाले सैकड़ों लोगों ने नशा छोड़ने का प्रण लिया है। जो लोग अब भी नशा करते है, उन्हें (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने दिया साथ...

इस ​अभियान के लिए बॉलीवुड के कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव और कैलाश खेर ने वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों से नशा छोड़ने की अपील की है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों अभिनेता अनुज शर्मा, लोक गायिका तीजन बाई और ममता चंद्राकर ने भी अभियान को समर्थन किया है।

Tags

Next Story