नितिन नबीन बोले- रामराज्य का अर्थ होता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, 100 जन्म ले लेंगे तब भी कांग्रेस को समझ नहीं आएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन प्रदेश दौरे पर आए हैं। यहां प्रेसवार्ता के इस दौरान बिरनपुर में हुए भुनेश्वर साहू की हत्या को लेकर प्रदेश सहप्रभारी ने कहा कि जहां घटना हुई वो क्षेत्र मंत्री रविन्द्र चौबे का है। मंत्री चौबे से लोगों ने पूछना मुनासिब नहीं समझा कि उनका पक्ष क्या है? पूरे मामले में चुप्पी साधे हैं। परिवार वालों को न्याय मिलना चाहिए। नबीन ने कहा कि परिवार के लोगों ने खुलकर रविंद्र चौबे पर आरोप लगाया है कि, समाज की चिंता रविन्द्र चौबे ने नहीं की। वह परिवार स्वभिमानी परिवार है। सहायता राशि को लेने से उस परिवार ने इनकार कर दिया। बीजेपी परिवार के साथ है, रणनीति बनाकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
राम के मंदिर में ताला कौन लगाया?
बजरंग दल बैन मामले पर नितिन नबीन ने कहा कि, कांग्रेस ने पहले राम पर सवाल उठाए, अब बजरंगबली पर पाबंदी की बात कर रहे हैं। बजरंगबली का अपमान करना इनके लिए सामान्य बात है। राम को चुनौती दी गई थी।आज कांग्रेस का क्या हश्र है सबके सामने हैं। अब बजरंगबली को चुनौती दी है तो आपके अंत होने का समय आ गया है। भारतीय संस्कृति सभ्यता पर चोट कांग्रेस के नाश का कारण है। कांग्रेस रामराज्य पर राजनीति करती है, हम रामराज्य लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जिन्होंने राम के होने में सवाल उठाया था, राम के मंदिर में ताला कौन लगाया? रामराज्य का अर्थ होता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। 100 जन्म ले लेंगे तब भी कांग्रेस को समझ नहीं आएगा।
बच्चे का वीडियो वारयल कर उसकी जान को खतरे में डाल दिए
सीएम भूपेश बघेल को अपशब्द कहने वाले बालक का वीडियो सार्वजनिक करने पर प्रदेश सहप्रभारी नबीन ने कहा कि, सत्ता में बैठते हैं तो विरोध झेलने की क्षमता होनी चाहिए। बालक का चेहरा सार्वजनिक कर दिया। उसकी सुरक्षा का मामला आ गया है। नाबालिग बच्चा है। बच्चे ने जो कहा गलत था, लेकिन ये बच्चे का आक्रोश है। मगर सत्ता में हो तो सुनने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे का वीडियो वारयल कर उसकी जान को खतरे में डाल दिए हैं, 50 हजार लोग उस वीडियो को देख चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS