प्रशासन का नहीं खौफ : चौकी परिसर के अंदर सिगरेट पीते हुए बनाई रील, सोशल मीडिया पर किया वायरल...

नौशाद अहमद/सूरजपुर- अक्सर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की रील बनाते हुए नजर आते है। रील बनाने का जुनून लोगों पर इस कदर सवार है कि, रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने से नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें कुछ युवक करंजी चौकी को अंदर सिगरेट से हवा में धुएं का छल्ला उड़ाते नजर आ रहे है।
धुएं का छल्ला बनाते कुछ युवक...
दरअसल, यह पूरी घटना सूरजपुर के करंजी पुलिस चौकी की है। जहां सफेद शर्ट पहनकर गमछे को कंधे में लिए हाथों में जलती हुई सिगरेट से हवा में धुएं का छल्ला बनाते कुछ युवकों ने पहले तो पुलिस चौकी परिसर में रील बनाई, उसके बाद बकायदा को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो डालते ही वीडियो पर चर्चा शुरू हो गई। बरहाल अब यह देखने वाली बात होगी कि चौकी परिसर के अंदर इस प्रकार के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS