पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़ोतरी को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसियों के बीच नोक-झोंक, जिलाध्यक्ष से खफा प्रदेश सचिव

बिलासपुर। पेट्रोल-डीजल की दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल की दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में बैठे कांग्रेसी नेताओं में जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव आशीष सिंह ठाकुर को जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने अनुशासन सिखाया।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता धरने पर बैठे थे इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मंच में विवाद हो गया। इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक समेत कांग्रेसी दिग्गज मंच पर विराजमान थे।
धरने के दौरान जिलाध्यक्ष विजय की अनुशासनहीनता से प्रदेश सचिव आशीष सिंह नाराज हुए। कहा- बेवजह माहौल ना बनाएं, खुद कर रहें उल्लंघन तो दूसरों को पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS