छत्तीसगढ़ में अब पूरी क्षमता के साथ नियमित खुलेंगे स्कूल: शिक्षा विभाग से आदेश जारी

X
By - Vinod Dongre |27 Nov 2021 2:00 PM IST
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने स्कूलों को नियमित रुप से पूरी उपस्थिति के साथ खोले जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों कैबिनेट ने इसे लेकर मंज़ूरी दी थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश। पढ़िए बड़ी ख़बर....
रायपुर: राज्य सरकार ने स्कूलों को नियमित रुप से पूरी उपस्थिति के साथ खोले जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों कैबिनेट ने इसे लेकर मंज़ूरी दी थी। कैबिनेट के फ़ैसले के अनुरुप राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा सभी स्कुल नियमित रुप से खोले जाएँ।
आदेश पत्र में क्या लिखा है-
राज्य के शासकीय/निजी विद्यालयों की कक्षाएँ संपूर्ण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ण उपस्थिति के साथ नियमित रूप से संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाती है। इस फैसले के बाद अब सम्पूर्ण प्रदेश में सभी स्कूल पूर्ण क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS