कलेक्टोरेट में बढ़ी अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी, 5 दिन ड्यूटी फिर भी घंटों विलंब से पहुंच रहे

रायपुर। शासकीय कार्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक है, लेकिन कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों में पदस्थ कई अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी इस तरह बढ़ी हुई है कि उन्होंने ड्यूटी पर पहुंचने का समय खुद निर्धारित कर लिया है। इनमें कई अधिकारी-कर्मचारी एक घंटे से लेकर 3 घंटे तक विलंब से पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ अधिकारी तो हफ्ते सिर्फ एक-दो दिन ही दफ्तर में हाजिरी देते हैं, जिसके कारण उन विभागों के कर्मचारी भी मनमाने रूप से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं।
काम प्रभावित होने के बाद प्रशासन जागा कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी के समय पर ड्यूटी नहीं आने की लगातार शिकायतें प्रशासन के उच्च अधिकारियों के पास पहुंच रही थी, लेकिन इसके बावजूद ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लेटलतीफी से दफ्तर पहुंचने के कारण विभागों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। बताया जा रहा है कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लेटलतीफी के कारण कई विभागों में बड़ी संख्या में फाइलें भी डंप पड़ने लगी थीं।
कामकाज प्रभावित होने पर प्रशासन ने अब लेटलतीफी से दफ्तर पहुंचने वालों पर लगाम कसने के लिए अपर कलेक्टर से लेकर संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों की विभागों का निरीक्षण करने की ड्यूटी लगाई दी गई है। निरीक्षण के लिए इन अधिकारियों के दिन भी तय किए गए हैं। दिन के अनुसार सभी अधिकारी बारी-बारी से समस्त विभागों का सुबह 10 बजे निरीक्षण करेंगे और समय पर नहीं आने वालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोष जनक न पाए जाने पर उनके विरुद्ध वेतन काटने संबंधित प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है। दो दिन में 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सपड़ाए कलेक्टोरेट में सोमवार एवं मंगलवार को अधिकारियों ने जब विभिन्न विभागों की जांच की, तो इस दौरान 70 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी ऐसे मिले जो समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच रहे हैं।
इनमें अंत्यावसायी आदिवासी विकास विभाग, खनिज विभाग, खाद्य विभाग,आबकारी विभाग, भू-अभिलेख, अंत्यवसायी विभाग, राष्ट्रीय बाल परियोजना, समग्र शिक्षा जिला परियोजना विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग आदि शामिल हैं। इन विभागों में अंत्यावसायी आदिवासी विकास विभाग, खाद्य और खनिज विभाग में 8 से लेकर 11 कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचे थे, वहीं अन्य विभागों में भी कहीं दो तो कहीं 3-4 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी विभागों का निरीक्षण करने के लिए प्रशासन ने अपर कलेक्टर बीसी साहू, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर निधी साहू एवं डिप्टी कलेक्टर दीप्ति वर्मा की ड्यूटी लगाई है।
सभी अधिकारियों के पांच दिन के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक एक-एक दिन के लिए ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन सोमवार को बीसी साहू ने निरीक्षण किया, वहीं दूसरे दिन गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने निरीक्षण किया।फिलहाल नोटिस, नहीं माने तो वेतन कटौती भी सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर आएं, इसलिए निरीक्षण किया जा रहा है। शुरुआत में चेतावनी के रूप में नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी समय पर ड्यूटी पर नहीं आएंगे, तो वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS