आकर्षी कश्यप को डीएसपी बनाये जाने पर यूनियन क्लब और ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, सीएम बघेल का करेंगे आभार प्रकट

यपुर। बर्मिघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम में सिल्वर मैडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की दुर्ग निवासी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को विधानसभा में भूपेश कैबिनेट की बैठक में डीएसपी बनाया गया है। इस पर आल इंडिया बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव संजय मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस 'संघ के महासचिव एवं यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा समेत ओलिंपिक संघ के पदाधिकारी देवेंद्र यादव उपाध्यक्ष, विनोद चंद्राकर उपाध्यक्ष, विजय अग्रवाल उपाध्यक्ष, गजराज पागरिया उपाध्यक्ष, वसीर अहमद खान उपाध्यक्ष, डॉ अ फरिश्ता उपाध्यक्ष, शरद शुक्ला उपाध्यक्ष, अखिल कुमार धगत उपाध्यक्ष, कैलाश मुरारका उपाध्यक्ष, जी एस बंबारा उपाध्यक्ष डॉ विष्णु श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, अरुण कुमार द्विवेदी संयुक्त सचिव, अभिजीत मिश्रा संयुक्त सचिव विजय अग्रवाल संयुक्त सचिव, मनीष श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, सही राम जाखड़, कमलजीत अरोड़ा कार्यकारी सदस्य, डॉ आलोक दुबे कार्यकारिणी सदस्य, ठाकुर आनंद मोहन सिंह कार्यकारी सदस्य, पीयूष भाटिया कार्यकारी सदस्य, आर. के. श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य, बी. आर. चन्नावर कार्यकारिणी • सदस्य, जगन्नाथ यादव कार्यकारिणी सदस्य, राजेश जंघेल कार्यकारी सदस्य उपाध्यक्ष और टेनिस संघ के पदाधिकारी विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष धरमपाल कलश, उपाध्यक्ष राज तौरानी, उपाध्यक्ष मनोज गंगवानी सचिव गिरीश अग्रवाल, सह-सचिव रविंद्र विंकी दत्ता, सह-सचिव प्रकाश कलश, सह-सचिव अशोक खूबचंदानी, कोषाध्यक्ष डॉ अतुल शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य हरदीप सिंह विर्दी,मंसा मेघानी, चरणजीत सिंह ओबरॉय, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, राजेश वासवानी, अभिजीत मिश्रा, प्रदीप मथानी, हरदीप हैहर ने बधाई दी है।
वहीं यूनियन क्लब और ओलिंपिक संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा यूनियन क्लब में मीटिंग की जाएगी और खेल विकास एवं खिलाड़ियों के सर्वागीण उत्थान के लिए लगातार काम करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस सराहनीय निर्णय पर उनका आभार प्रकट किया जायेगा।

विदित है कि दुर्ग की रहने वाली आकर्षी आज देश में बैडमिंटन की नंबर वन खिलाड़ी है। महज 9 साल की उम्र से उसने बेडमिंटन खेलना शुरु किया वो जब जब हाथों में रैकेट लेकर बैडमिंटन कोर्ट में उतरती तो उसके शॉट्स देखकर हर कोई कह उठता कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक बड़ा खिलाड़ी बेडमिंटन के खेल में मिलने वाला है। फिलहाल आकर्षी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 43 वे नम्बर की रैंकिंग है। आकर्षी ने BAI के महासचिव संजय मिश्रा और यूनियन क्लब ही प्रशिक्षण लिया था ही खेल कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी।
बता दें कि आकर्षी छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन खेलते हुए बैडमिंटन के सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही हैं। उन्होंने अंडर-13, 15, 17, 19 में गोल्ड मेडल और सीनियर नेशनल भी पदक हासिल किया है। वह एशियन जूनियर और वर्ल्ड जूनियर में भी टीम इंडिया की सदस्य रही हैं। इसके अलावा कश्यप खेलो इंडिया में भी विजेता रही हैं और इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में भारतीय बैडमिंटन दल की सदस्य भी रही हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS