CG Politics : यहां प्रचार अभियान के दौरान किस बात पर भिड़ गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता... देखिए वीडियो

X
By - Ck Shukla |3 Nov 2023 6:09 PM IST
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट हो गयी। आमसभा में तय सीमा से भाषण देने और इंतजार करने को लेकर यह झड़प हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के मरावी से भाजपा ने शकुंतला सिंह पोर्ते को अपना उमीदवार बनाया है। प्रतापपुर में चुनावी प्रचार के दौरान आमसभा का आयोजन किया गया था इसी दौरान भाषण में समय सीमा को लेकर दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, कार्यकर्त्ता आपस में भीड़ गए आस-पास के लोगों और स्थानीय नेताओं ने बीच-बचाव किया और किसी तरह से झगड़े को शांत करवाया।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS