डेढ़ साल की बच्ची को पुलिसकर्मी ने सिगरेट से जलाया, गोद में लेकर माँ पहुंची थाने

बालोद। पुलिस कांस्टेबल ने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई करने और जगह-जगह सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मकान मालिक की बच्ची से उसे पापा नहीं बोला। यह मामला थाना पहुंचा जिसके बाद से आरोप पुलिसकर्मी फरार है। बाल संरक्षण आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बालोद और दुर्ग एसपी को पत्र लिख कार्रवाई करने और पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की बात कही है।
घटना बालोद में गुरुवार रात की है। पीड़ित बच्ची की माँ के मुताबिक, बालोद के रक्षित केंद्र में पदस्थ कांस्टेबल अविनाश राय ग्राम सिवनी में लक्ष्मी नांनदर के घर किराये से रहता था। करीब एक माह पहले उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र में हो गया है। लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कत होने पर लक्ष्मी ने कांस्टेबल अविनाश से उधार लिया था। उन्हीं रुपयों को लेने के लिए वह 24 अक्टूबर को लक्ष्मी के घर पहुंच गया और वहीं रुका।
आरोप है कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे लक्ष्मी की डेढ़ साल की बच्ची वहीं खेल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत अविनाश पहुंचा और बच्ची से खुद को पापा कहने के लिए बोलने लगा। बच्ची ने इस पर मना किया तो अविनाश ने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्ची को बुरी तरह से पीटा और सिगरेट से उसके का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ जला दिए। महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। महिला किसी तरह बच्ची को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
आईजी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS