कवर्धा में एक और कांड : बेमेतरा DSP की गाड़ी ने 4 मजदूरों को मारी टक्कर, सभी गंभीर

कवर्धा में एक और कांड : बेमेतरा DSP की गाड़ी ने 4 मजदूरों को मारी टक्कर, सभी गंभीर
X
बीते कुछ दिनों कवर्धा जिला के हालात काफी तनावपूर्ण थे। रविवार 3 अक्टूबर की शाम से यहां कर्फ्यू लगाया गया था। पढ़िये पूरी खबर-

रायपुर। कवर्धा जिला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आज जिसे से फिर एक बड़ी खबर फिर से सामने आई, बेमेतरा DSP आर बर्मन की गाड़ी ने डिवाइडर पर बैठे 4 मजदूरों को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार डीएसपी की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा। डिवाइडर पर बैठे 4 मजदूर की घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर पर 50 से अधिक मजदूर बैठे थे। आत्मानंद अंग्रेजी कवर्धा के पास की यह घटना है। बात दें प्रदेश में कार लेकर की यह दूसरी घटना है। पिछले दिनों जशपुर के पत्थलगांव में गांजा लेकर जाते कार ने दुर्गा विसर्जन करने जा रहे भक्तों को कुचला था।

जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर करीब एक बजे की है। कवर्धा के भोजली तलाब के पास मजदूर बजार की है। जहां शनिवार को बेमेतरा मुख्यालय में SDOP के प्रभार में पदस्थ DSP आरबर्मन की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे डिवाइडर पर बैठे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़ते ही मजदूर भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन 4 मजदूरों के हाथ-पैर में चोट आई हैं जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी DSP बर्मन का ड्राइवर चला रहा था। वे उस समय गाड़ी में मौजूद नहीं थे। उनका ड्राइवर अधिकारी की गाड़ी लेकर नाश्ता करने निकला था।

बीते कुछ दिनों कवर्धा जिला के हालात काफी तनावपूर्ण थे। रविवार 3 अक्टूबर की शाम से यहां कर्फ्यू लगाया गया था। दरअसल एक सड़क के किनारे पोल पर झंडा लगाने लेकर दो समुदायों के बीच पहले बहस हुई और फिर हिंसा भड़क गई। इसमें तीन पुलिसकर्मियों समेत करीब एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। घटना की वजह से आसपास के तीन ज़िलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी।

Tags

Next Story