मुफ्त वैक्सीन के लिए केवल 3 दिन शेष: छूटे हुए पात्र लगवा लें टीका, कलेक्टर ने की अपील

मुफ्त वैक्सीन के लिए केवल 3 दिन शेष: छूटे हुए पात्र लगवा लें टीका, कलेक्टर ने की अपील
X
मुफ्त वैक्सीन के लिए केवल 3 दिन शेष हैं। 30 सितम्बर के बाद निःशुल्क टीका की सुविधा खत्म हो जाएगी। इसके बाद लोगों को पैसे देकर अस्पतालो में टीके लगवाने पड़ेंगे। ... पढ़िए पूरी खबर...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर 30 सितम्बर के पूर्व लोगों को टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। 30 सितम्बर के बाद निःशुल्क टीका की सुविधा खत्म हो जाएगी। कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है।

कलेक्टर ने बताया कि, मुफ्त वैक्सीन के लिए केवल 3 दिन शेष हैं। 30 सितम्बर के बाद निःशुल्क टीका की सुविधा खत्म हो जाएगी। इसके बाद लोगों को पैसे देकर अस्पतालो में टीके लगवाने पड़ेंगे। कलेक्टर ने कहा कि, कोरोना संक्रमण की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के नए मामले अभी भी आ रहे हैं। कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। कलेक्टर ने टीकाकरण मुहिम की रफ्तार बढ़ाने के लिए अपील की हैं।

फ्लेक्स और दूसरे माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने कहा

जिले में लगभग औसतन 1200 लोगों को ही टीका लग रहा है। कलेक्टर ने अभियान के बारे में सोशल मीडिया, फ्लेक्स और दूसरे माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने कहा। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ते हुए घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए। जिले में प्रथम डोज 10 लाख 5 हजार 812 लोगों को, सेकेण्ड डोज 8 लाख 45 हजार 431 लोगों को और बूस्टर डोज 1 लाख 56 हजार 639 लोगों को अब तक लगाया जा चुका है।

टीका लगवाने की लोगों से की अपील

कलेक्टर रजत बंसल ने जिले के नागरिकों से अपील है कि, मुफ्त कोविड टीका की सुविधा केवल 30 सितम्बर तक है। इस अवधि में बूस्टर डोज के छूटे हुए पात्र नागरिक अवश्य अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवा ले।

Tags

Next Story