ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- हार की डर से कांग्रेस ने जारी किया है घोषणा पत्र...देखिये वीडियो

खैरागढ़। खैरागढ़ में भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करतें विधानसभा उपचुनाव प्रभारी पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार के डर से घोषणा पत्र जारी कर रही है। जबकि प्रदेश सरकार को अपने तीन वर्षों का रिपोट कार्ड प्रस्तुत कर जनता के पास जाना था। उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री 6 दिनों के लिए खैरागढ़ आने वाले हैं। इससे यही समझ आ रहा है कि कांग्रेस का होमवर्क ठीक नहीं है।
चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
चौधरी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल फिसडडी छात्र हो गए हैं। प्रदेश सरकार पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगातें ओपी चौधरी नें कहा कि प्रदेश सरकार केवल जनता को ठगने का काम कर रही है। रोजगार के वादे फेल हो गए 5 लाख के आंकड़े केवल कागजी साबित हुए विधानसभा में सरकार 24 हजार के आंकड़ों पर आकर सिमट गई। 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर प्रदेश के दस लाख युवाओं को 39 महीनों से तरसा रही है। बेरोजगारी दर कम होने का दावा कर युवाओं के साथ क्रूर मजाक कर रही है। नियमितीकरण का वादा फेल हो चुका है संविदा कर्मी हड़ताल में डटें है जिन पर सरकार धारा 144 लगा रही है। युवा दर दर की ठोकरें खानें मजबूर है। शिक्षकों की भर्ती को पूर्ववर्ती रमन सरकार ने सुधारा था लेकिन इसे भी गड़बड़ किया गया है।
पांचवी बार प्रत्याशी बनाने पर चौधरी का सवाल
चौधरी ने कहा- कि पीएससी भर्ती भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। युवाओं का भविष्य खराब होने से हताशा और निराशा है। अपना विजन बतातें चौधरी ने कहा कि सरकार के विभिन्न विषयों पर विपक्ष की सकारात्मक भागीदारी निभातें इसे जनता के सामने ला रहे हैं। विपक्ष के रिपोर्ट में 15 साल के कार्य है जबकि पिछले तीन साल में सरकार का कोई विजन नहीं दिख पाया। दो बार हार के बाद भी पांचवी बार फिर से प्रत्याशी बनाने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि हार के बाद भी पार्टी ने आंकलन किया और पार्टी नेतृत्व ने टिकट तय की। इससे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने विधानसभा में पूर्व सरकार के 15 सालों में किए गए कार्यों को सामने रखतें कहा कि सिंचाई, स्वास्थ्य सड़क पेयजल की बड़ी सुविधा रमन सरकार की देन है।
BJP के पक्ष में मतदाताओं का रूझान
प्रचार के दौरान मतदाताओं का रूझान भी भाजपा के पक्ष में मिल रहा है। साढ़े तीन साल में कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है हार के डर से घोषणा पत्र जारी कर लालच दे रही है। सिंह ने कहा कि भाजपा घर-घर पहुँच रही है। रमन सिंह के विकास कार्यों के देन से ही क्षेत्र में विकास हो पाया हैं। देखिये वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS