मणिपुर पर विपक्ष का बवाल : साव बोले- छत्तीसगढ़ में बिरनपुर की घटना भी शर्मनाक थी, हत्याओं की जिम्मेदार सरकार है

रायपुर। मणिपुर हिंसा पर संसद के बाहर बोलते हुए पीएम ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान का भी जिक्र किया था। इसे कल सीएम ने छत्तीसगढ़ का अपमान करार दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज नई दिल्ली में हमारे सहयोगी चेनल INH से बात करते हुए कहा कि, मणिपुर की हिंसा अवश्य सभ्य समाज को शर्मशार करने वाली है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में जो हत्याएं हुईं वह भी समाज और सरकार को शर्मशार करने वाली है। उन्होंने यहां तक कहा कि, बिरनपुर में भुवनेश्वर साहू की हत्या की जिम्मेदार प्रदेश सरकार है।
उल्लेखनीय है कि, मणिपुर की घटना को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं। जिस जगह ऐसी घटना होगी वे संज्ञान लेते हैं। विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में जो घटना हुई, वो भी शर्मनाक थी। मृतक भुनेश्वर साहू की हत्या की जिम्मेदार सरकार है।
छत्तीसगढ़ में सरकारी तानाशाही
विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा करना चाहता है। इसी को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि,राज्य की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ सरकार तानाशाही कर रही, इसलिए हर वर्ग के लोग इस सरकार से परेशान है। सदन सबसे बड़ा मंच है, इस मंच पर जनता की आवाज नहीं उठाई जाएगी तो कहां उठेगी। इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS