कांग्रेसी सत्याग्रह और रोजगार यात्रा का विरोध : भाजयुमो का प्रदेश भर में आंदोलन... अलग-अलग माध्यम से होगा प्रदर्शन

रायपुर। कांग्रेस के सत्याग्रह और रोजगार यात्रा के विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा ने मोर्चा संभाला है। भाजयुमो में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अगवाई में भाजयुमो प्रदेश भर में राज्य सरकार के खिलाफ अलग अलग आंदोलन के माध्यम से प्रदर्शन करने जा रही है। 1 जुलाई से भाजयुमो के कार्यक्रम शुरू होने जा रहे है। इसके भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रेस वार्ता करके कार्यक्रमों की जानकारी साझा की है। इसके साथ ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया है कि, बेरोजगार युवाओं के हक के लिए भाजयुमो क्रांति अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत 27 जून से प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।
जिसको लेकर सभी संभागों में 30 जून तक संभागवार बैठकें होगी। उसके बाद 1 से 5 जुलाई तक कांग्रेस विधायकों का घेराव किया जाएगा। बेरोजगारी को लेकर प्रदेश में टेंट लगाकर आंदोलन किया जाएगा। इन्ही कार्यक्रमों के तहत 23 से 28 जुलाई के बीच सभी जिलों में प्रदर्शन रखा गया है। 9 अगस्त को राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा जसमे बीजेपी के सभी आला नेता शामिल होंगे। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS