राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन : सीएम ने कहा- विदेशी कलाकार पढ़ेंगे राम कथा...कार्यक्रम में हनुमान चालीसा भी पढ़ा जाएगा...

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन : सीएम ने कहा- विदेशी कलाकार पढ़ेंगे राम कथा...कार्यक्रम में हनुमान चालीसा भी पढ़ा जाएगा...
X
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 से 3 जून तक चलने वाला है। सीएम ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है...पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली बार राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 से 3 जून तक चलने वाला है। यह भव्य आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होने वाला है। आयोजन के दौरान केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इतना ही नहीं विदेशी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

सीएम ने ट्विट के माध्यम से दी जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, विदेशी कलाकार भी इस कार्यक्रम में राम कथा करेंगे। साथ ही कहा कि, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम में जो लोग हिस्सा लेने वाले है, उनके लिए पुरष्कार भी रखा गया है। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए दी जाएगी।

Tags

Next Story