हमारे प्रत्याशियों को एक-दो मतों से हराया गया, कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग किया : कौशिक, बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस में खुशी की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए 15 नगरीय निकायों में हुए चुनावों के नतीजे अब साफ हो गए हैं। ज्यादातर में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। गुरुवार को दोपहर तक हर इलाके में अपनी बढ़त देखकर कांग्रेस के नेता जश्न मनाने रायपुर के राजीव भवन पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नेताओं को बधाई देते हुए नजर आए।
दूसरी तरफ कमजोर पड़ी सियासी स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा पूरे चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग हुआ है। आखिरी के दो दिन तो धनबल का इस्तेमाल किया गया। हमारे प्रत्याशी कहीं एक वोट तो कहीं दो वोट से हार रहे हैं। इससे पता चलता है गड़बड़ी की गई है। चुनाव में EVM का प्रयोग करते तो भाजपा की स्थिति मजबूत होती। ये जानते थे इसलिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया। अफसरों का गलत इस्तेमाल किया गया है।
नतीजों से कांग्रेस गद्गद
कांग्रेस अपने बेहतर प्रदर्शन को प्रदेश की सरकार के बेहतर काम का नतीजा बता रही है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों पर जनता द्वारा आशीर्वाद के रूप में लगाई गई मुहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS