जिला मुख्यालय पर पनपा आक्रोश : 10 किमी. दूर बनाए जा रहे दफ्तर, लोगों ने नगर बंद रख काले झंडे लहराए

जिला मुख्यालय पर पनपा आक्रोश : 10 किमी. दूर बनाए जा रहे दफ्तर, लोगों ने नगर बंद रख काले झंडे लहराए
X
10 किमी दूर जिला मुख्यालय बनाए जाने पर नगरवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने आज नगर बंद किया है। नगर के लगभग सभी व्यापारियों ने खुद से अपनी दुकानें बंद रखे हैं। संघर्ष समिति हाथों में काले झंडे लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला सक्ती में जिला मुख्यालय 10 किमी दूर बनाए जाने पर नगरवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने सक्ती जिला संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को नगर बंद किया है। नगर के लगभग सभी व्यापारियों ने खुद से अपनी दुकानें बंद रखे हैं। संघर्ष समिति हाथों में काले झंडे लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। लोग सक्ती में जिला मुख्यालय और कार्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि करीब 5 माह पहले नगर के सर्व समाज, व्यापारी, अधिवक्ता एवं पत्रकार संघ से एक दल सक्ति विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मिलने गए थे, तब डॉ. महंत ने नगर के लोगों को आश्वासन भी दिया था कि, नगर के लोगों की मांग के अनुरूप जिला मुख्यालय बनाया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन ने रातों-रात अस्थाई जिला मुख्यालय को सक्ती से 10 किमी दूर जेठा में बनाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से नगर के लोगों में भारी आक्रोश है। देखिए वीडियो-




Tags

Next Story