PACS की हड़ताल खत्म : डॉ. टेकाम की समझाइश पर लिया फैसला, काम पर वापस लौटेंगे कर्मचारी...

रायपुर- एक जून चल रही प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। किसानों के हित के लिए यह निर्णय कृषि सहकारी संस्थाओं की तरफ से लिया गया है। अब सभी कर्माचारी काम पर वापस लौंट जाएंगे। बता दें, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम से मुलाकात करने के बाद कृषि सहकारी संस्थाओं ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रांतीय संयोजन संतोष साहू, प्रांतीय महासचिव अरूण बेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज साय समेत पदाधिकारी मौजूद थे।
डॉ. टेकाम समझाइश के बाद माने कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी...
डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों से कहा कि, खाद-बीज के वितरण में किसी भी प्रकार की बांधा नहीं आए। इसलिए आप सभी काम पर वापस आ जाएं। साथ ही कहा कि, सरकार की प्राथमिकता कृषकों को सभी प्रकार की सुविधा देना है। जिसके बाद कर्मचारी डॉ. टेकाम की बातों से सहमत होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल वापिस लेते हुए मंत्री डॉ. टेकाम को आभार व्यक्त किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS