धान खरीदी में गड़बड़ी : प्रबंधक ने गबन किए 1 करोड़, अब सलाखों के पीछे

धान खरीदी में गड़बड़ी : प्रबंधक ने गबन किए 1 करोड़, अब सलाखों के पीछे
X
लैम्प्स प्रबंधक ने धान खरीदी में गड़बड़ी किया था। प्रबंधक ने 1 करोड़ रुपए का 2500 क्विंटल धान का हिसाब नहीं दे पाया था। पुलिस ने आरोपी को 7 महीने बाद अरेस्ट किया है। पढ़िए पूरी खबर...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में 1 करोड़ रुपए का गबन करने वाले लैम्प्स प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 7 महीने बाद अरेस्ट किया गया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 2020-21 में लैम्प्स प्रबंधक कमल दीवान ने धान खरीदी में गड़बड़ी किया था। प्रबंधक ने 1 करोड़ रुपए का 2500 क्विंटल धान का हिसाब नहीं दे पाया था। भौतिक सत्यापन में शार्टेज मिलने पर मामले का खुलासा हुआ था। प्रबंधक ने सूखती के पैसे अपने खाते में डलवाया था। करीब 7 महीने बाद पुलिस ने प्रबंधक कमल दीवान को गिरफ्तार किया है।

Tags

Next Story