CG News : धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार... लेकिन उठाव समय पर नहीं होने से बढ़ी समस्या

सुमित बड़ाई-बांदे-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे में धान की परिवहन नही होने से केंद्र प्रभारी की परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई देने लगी है। पखांजूर क्षेत्र में 40 धान खरीदी केन्द्र है और सभी खरीदी केंद्र में 50% धान खरीदी हो चुकी है। लेकिन अभी तक प्रशाशन द्वारा धान परिवहन नहीं की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जा चुकी है। शुरूआती समय में किसान धान लेकर खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंच रहे थे। लेकिन प्रदेश में बीजेपी सरकार आते ही खरीदी में रफ्तार बड़ी है। खरीदी केन्द्र में धान के स्टॉक होने के चलते खरीदी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केन्द्र धान होने की वजह से खरीदी में रुकावट आने लगी है। परिवहन नही होने की वजह से जिस रफ्तार से धान खरीदी होनी चाहिए थी वह नहीं हो पा रही है। धान खरीदी की अवधि भी कम बची है ऐसे में परिवहन नही होने से किसानों का धान पूर्णरूप से समय सीमा पर खरीद पाना मुश्किल होता प्रतीत हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS