CG News : बस्तर में भी धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे राज्यों से अवैध आवक रोकने लगाए कई चेक पोस्ट

CG News : बस्तर में भी धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे राज्यों से अवैध आवक रोकने लगाए कई चेक पोस्ट
X

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में 1 नवबंर से शुरू हुए धान खरीदी की रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बस्तर जिले के 79 खरीदी केंद्रों में से 32 केंद्रों में इसकी शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही बस्तर कलेक्टर ने अवैध धान न बिक सके, इसके लिए 4 विभागों के 12 अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है। जिले से लगने वाला ओडिशा सरहद में 7 चेकपोस्ट भी बनाये गए हैं।

7 ब्लाकों में करेंगे जांच...

बता दें, फूड विभाग, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला सहकारी विभाग के अधिकारी जिले के 7 ब्लाकों में जांच करने वाले हैं। वहीं जिले के कलेक्टर ने बताया कि, 79 खरीदी केंद्रों में 32 केंद्रों में धान का पहुंचना शुरू हो गया है और धान खरीदी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। उनसे कहा गया है कि, कोई भी लापरवाही ना करें, निष्ठा और ईमानदारी से खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों से धान लिया जाए, इतना ही नहीं किसानों के लिए प्रशासन ने उचित व्यवस्था भी की है।


Tags

Next Story