धान खरीदी : सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन का समर्थन, कहा- सरकार की नीति गलत

धान खरीदी : सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन का समर्थन, कहा- सरकार की नीति गलत
X
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलना सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा है। उन्होंने धान खरीदी की नीति में परिवर्तन की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है कि समितियों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलना शर्मनाक है। कमीशनखोरी की वजह से सुखद की स्थिति आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि 10 लाख मीट्रिक धान खुले में पड़े हैं। इसके लिए समिति नहीं, बल्कि राज्य सरकार जिम्मेदार है। सहकारी समिति का आंदोलन बिल्कुल सही है। ये सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। अनुदान राशि तत्काल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी की नीति में संशोधन किया जाए। धान खरीदी एक तारीख से नहीं हुई तो किसान परेशान हो जाएंगे।

Tags

Next Story