धान खरीदी : इस जिले में 1.54 लाख किसानों ने कराया पंजीयन, 7 हजार से ज्यादा नए पंजीयन

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए 1.54 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इस बार 7 हजार नए किसानों को धान खरीदी का फायदा मिलेगा। अफसरों को धान खरीदी का गहन प्रशिक्षण दिया गया। समितियों में शॉर्टेज कम करने कलेक्टर ने उपाय भी बताए हैं। दर्जन भर चेकपोस्ट में बाहरी धान के आवक की जांच होगी। इससे असली किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने अफसरों को विस्तृत दिशा-निर्देश दे दिए हैं। साथ ही दलालों और कोचियों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसान अपना टोकन तुंहर हाथ से या मोबाइल एप्प के माध्यम से खुद ही काट सकते हैं।
7 हजार से ज्यादा किसानों का नवीन पंजीयन
उल्लेखनीय है कि जिले में 1 नवंबर से 152 उपार्जन केन्द्रों के जरिए धान खरीदी की जाएगी। धान बेचने के लिए इस साल 1 लाख 54 हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराए हैं। पिछले साल की तुलना में बिलाईगढ़ के अलग होने के बावजूद इस साल 7 हजार से ज्यादा किसानों का नवीन पंजीयन किया गया है। कलेक्टर रजत बंसल ने रविवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस बार शासन की ओर से नई व्यवस्था जोड़ते हुए किसान टोकन तुंहर हाथ या मोबाइल एप्प के माध्यम से खुद ही अपना टोकन काट सकते हैं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसके प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS