धान खरीदी 1 दिसंबर से, तैयारियां जारी : गरियाबंद जिला प्रशासन ने कसी कमर, ओडिशा बॉर्डर पर बनेंगे 5 नए चेकपोस्ट, लाखों का अवैध धान भी जब्त

गरियाबंद। राज्य में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने वाली है। इसके लिए प्रदेश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में ओडिशा बार्डर से लगे गरियाबंद जिले में भी अवैध धान आने से रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं कि यहां हर कुछ लोग ओडिशा से धान लाकर बेचते रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम अब छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा से लगने वाले इलाकों में 5 और नए चेकपोस्ट खोलने जा रही है। जिससे की अवैध धान को आने से रोका जा सके। इसके लिए रविवार को जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और पारूल माथुर ने इन इलाकों का दौरा भी किया है। बताया गया है कि प्रशासन ने पिछले 10 दिनों में अवैध रूप से लाया जा रहा 12 लाख का अवैध धान भी जब्त किया है।
उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के देवभोग का इलाका ओडिशा के तीन जिलों से लगा हुआ है। ओडिशा के नवरंगपुर, कालाहांडी, नुआपड़ा जिले की सीमा इन इलाकों से लगती हैं। इन्हीं जिलों से बिचौलिए धान लाकर गरियाबंद जिले में बेचते हैं। मकसद है धान बेचकर अधिक पैसा प्राप्त किया जा सके। पता चला है कि इस तरह के लोग हर बार धान खरीदी के वक्त यही करते हैं। इसी शिकायत पर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरती है।
अधिकारियों ने किया दौरा
प्रदेश में इस बार 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। जिसके लिए किसान तैयारी में भी लगे हुए हैं। अब प्रशासन ने भी धान खरीदी के पहले कमर कस ली है। रविवार को कलेक्टर और एसपी ने देवभोग के उन इलाकों का दौरा किया है। जहां नए पोस्ट खोलने हैं। वहीं उन इलाकों का भी दौरा किया है। जहां चेकपोस्ट पहले से चल रहे हैं। यहां पहुंच कर दोनों ही अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। चेकपोस्ट को लेकर देवभोग टीआई विकास बघेल ने बताया है कि हम चेकपोस्ट बनाकर कुछ अलग तरीके तरीके भी अपना रहे हैं। जिससे की ऐसे बिचौलियों को पकड़ा जा सके। इसी वजह से हमने पिछले कुछ दिनों में अवैध धान भी पकड़ा है। चेकपोस्ट पर बैनर लगाकर अवैध धान लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस प्रकार अब देवभोग के ही अलग-अलग इलाकों में कुल 18 चेकपोस्ट हो जाएंगे। नए चेकपोस्ट कच्चे रास्ते वाले इलाके में बनाए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS