धान खेत में खड़े, खरीदी केंद्रों में सन्नाटा : सरकारी तैयारी पूरी लेकिन किसान अभी नहीं पहुंच रहे धान लेकर

देवराज दीपक-बरमकेला-सरिया। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में 21 धान खरीदी केंद्र हैं। इसमें इक्का-दुक्का धान खरीदी केन्द्रों में कांटा बाट की पूजा की गई है। इसमें लोधीया धान खरीदी केंद्र मे किसानों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है, जिससे बरमकेला के किसी भी धान खरीदी केंद्र मे धान खरीदी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि बरमकेला ब्लॉक में धान खरीदी की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल तो है, लेकिन अभी खेत में धान पककर तैयार नहीं हो पाया है। इससे बरमकेला के किसी भी धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है। इस पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ताराचंद पटेल ने कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। धान खरीद की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें।

परिवहन की तैयारी संग्रह केन्द्रों में की गई
ताराचंद पटेल ने बताया कि धान खरीद के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में बारदानों की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि धान को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। किसानों के पंजीयन की स्थिति, बारदाना व्यवस्था, धान परिवहन की तैयारियों, संग्रह केन्द्रों में की गई तैयारियों और मिलों के पंजीयन की स्थिति की भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS