पद्मश्री अनुज शर्मा होंगे BJP में शामिल : प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में कई दिग्गज भी लेंगे भाजपा की सदस्यता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं के दल बदलने और नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कई बड़े समाज सेवी और छालीवुड कलाकार भी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। सबसे खास बात ये कि ये सभी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसका ऐलान नहीं हुआ है।
कहा जा रहा है कि, कई बड़े समाज सेवी, छालीवुड कलाकार व पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री उषा बारले, VRS लेने वाले IAS नीलकंठ टेकाम भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। आज ये सभी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। इनके स्वागत के लिए भाजपा में तैयारियां भी शुरू हो गई है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS