पहाड़ी कोरवा युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला : मौत के बाद लोगों ने किया चक्काजाम और पुलिस के खिलाफ लगाए नारे

पहाड़ी कोरवा युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला : मौत के बाद लोगों ने किया चक्काजाम और पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
X
शिव कोरवा घर से पैदल निकला था। वह बगीचा तहसील चौराहे पर पहुंचा ही था कि, अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टककर मार दिया। इस हादसे में शिव कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा युवक को एक तेज रफ्तार डंपर ने मार दिया। जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई। उसके बाद भाग रहे डंपर चालक को लोगों ने पकड़ कर शोर मचाना शुरू दिया। लोगों ने शव को रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारा लगाने लगे। यह मामला बगीचा तहसील चौराहा जशपुर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, झांपी दरहा में रहने वाला मृतक कांग्रेस नेता राम प्रसाद कोरवा का छोटा भाई और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता कोरवा का देवर था। बताया जा ररहा है कि, शिव कोरवा घर से पैदल निकला था। वह बगीचा तहसील चौराहे पर पहुंचा था कि, अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टककर मार दिया। इस हादसे में शिव कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद लोगों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम किया। कुछ देर के बाद ही परिवार वाले भी वहां पहुच गए। लोग मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर करने लगे। उसके बाद पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर भी पहुंचकर मुआवजा देने का आश्वासन दिया। 2 घंटे बाद जाम को हटाया गया। उसके बाद परिवार को 10 हजार रुपए की राशि दी गई।


लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं है कोई ट्रैफिक पुलिस

घटनास्थल के आस-पास के लोगों ने बताया कि बगीचा की मुख्य सड़कों पर काफी ट्रैफिक रहता है। यहां तहसील चौराहा पर अंबिकापुर-जशपुर के अलावा पंडरापाठ की ओर से आने वाली वाहनों की ज्यादा संख्या रहती है। जिसके कारण पैदल चलने वाले स्कूली के बच्चे राहगीरों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां ट्रैफिक पुलिस कोई व्यवस्था भी नहीं की है।

Tags

Next Story