ईंट-भट्टा में दर्दनाक हादसा, मालिक के बच्चे को बचाने आग में कूदी महिला, दोनाें की मौत

नवागढ़/बेमेतरा. बेमेतरा में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में ईंट-भट्टा मालिक के 3 साल के बच्चे सहित महिला की जलने से मौत हो गई। हादसा ईंट-भट्टे की दीवार गिरने के कारण हुआ है। बच्चा खेलते हुए वहां पहुंच गया था। हादसे के दौरान बच्चे को बचाने में महिला भी नीचे दब गई। यह देख बच्चे का दादा बचाने पहुंचा और वह भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण ईंट-भट्टे की दीवार का अचानक गिरना बताया जा रहा है। बच्चा खेलते हुए भट्टे के नजदीक पहुंचा, तभी भट्टे की दीवार गिर गई। हादसे के दौरान बच्चे को बचाने में मजदूर महिला भी नीचे दब गई। यह देख बच्चे का दादा बीच बचाव में चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के मुताबिक मारो चौकी अंतर्गत ग्राम पुटपुरा निवासी मुकेश प्रजापति पुटपुरा झिलगा मार्ग के नजदीक लाल ईंट भट्टे का संचालन करता था। सुबह करीब 8-9 बजे के आसपास भट्टे पर ईंट पकाने का काम चल रहा था। चूंकि मौके पर कच्चे व पक्के दोनों ईंट के भट्टे है, जिसमें महज 2-3 फिट का गेप था। मुकेश का 3 साल का बेटा प्रतीक दोनों भट्टों के बीच गेप में खेल रहा था, तभी अचानक पक्के ईंट भट्टे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और प्रतीक उसी के नीचे दब गया।
दादा गंभीर रूप से झुलसा
वहां मौजूद प्रतीक के दादा राजमणि प्रजापति भी बचाने के लिए पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस गया। राजपाल प्रजापति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से झुलस गया है। मारो चौकी प्रभारी राजेंद्र कश्यप ने बताया कि आशंका है कि एक ईंट खिसकने के चलते पूरी दीवार गिरी हो। भट्टा पंचायत की अनुमति से ही संचालित था।
4-4 लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान
संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने महिला और बच्चे की मौत पर संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए राहत राशि देने का ऐलान किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS