तेंदुए की दहशत : ग्रामीणों की बकरियां खा लेता है, आए दिन जंगली जानवरों की लाशें रिहायशी क्षेत्र में पड़ी मिलती हैं

तेंदुए की दहशत : ग्रामीणों की बकरियां खा लेता है, आए दिन जंगली जानवरों की लाशें रिहायशी क्षेत्र में पड़ी मिलती हैं
X
गांव के लोग मवेशियों और बकरियों पर ही निर्भर हैं। गांव के लोगों का यह कमाई का जरिया है, मगर तेंदुए ने कई मवेशियों को मार गिराया है। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुए ने कई गायों को मार दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदुए ने कई लोगों की बकरियां खा ली हैं। कई मवेशियों और कई जंगली जानवरों का भी शिकार कर उन्हें मार दिया। आए दिन जंगली जानवरों की लाशें भी दिखती हैं। इससे लोग दहशत में आ गये हैं। मामला बरमकेला वन परिक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला क्षेत्र में कुछ दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। वह लोगों की कई बकरियों को खा चुका है। यह गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गांव के लोग मवेशियों और बकरियों पर ही निर्भर हैं। गांव के लोगों का यह कमाई का जरिया है, मगर तेंदुए ने कई मवेशियों को मार गिराया है। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुए ने कई गायों को मार दिया है। आए दिन जंगली जानवरों की लाशें भी दिखती हैं। ऐसे में हमने जंगल आना भी कम कर दिया है।


वन विभाग को दी गई थी सूचना

डर के कारण गांव के लोग अपने जानवरों को भी जंगल नहीं भेजना चाहते। मगर चरने की वजह से उन्हें छोड़ना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बार हमने इस बात की सूचना वन विभाग को दी है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फिर भी वन विभाग ने उसका रेस्क्यू नहीं किया।

Tags

Next Story