रायपुर शहर जिला की कार्यकारिणी में होगा आंशिक फेरबदल, फरवरी के पहले सप्ताह में ऐलान करने की तैयारी

रायपुर शहर जिला की कार्यकारिणी में होगा आंशिक फेरबदल, फरवरी के पहले सप्ताह में ऐलान करने की तैयारी
X
रायपुर शहर जिला के नए अध्यक्ष बनने के बाद अब तक जयंती पटेल अपनी कार्यकारिणी का ऐलान नहीं कर सके हैं। कार्यकारिणी बनाने काे लेकर अब जाकर कवायद प्रारंभ की गई है।

रायपुर: रायपुर शहर जिला के नए अध्यक्ष बनने के बाद अब तक जयंती पटेल अपनी कार्यकारिणी का ऐलान नहीं कर सके हैं। कार्यकारिणी बनाने काे लेकर अब जाकर कवायद प्रारंभ की गई है। इसमें आंशिक फेरबदल ही किया जाएगा। फेरबदल के बाद कार्यकारिणी का ऐलान फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। वैसे प्रदेश में अब भी आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में कार्यकारिणी नहीं बन पाई है।

प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने दीपावली के पहले 8 पुराने जिलों के अध्यक्ष बदलने के साथ पांच नए जिलों के अध्यक्ष नियुक्ति किए थे। इसके पहले चार मोर्चा में भी अध्यक्ष बदले गए थे। सभी को जल्द से जल्द कार्यकारिणी बनाने कहा गया था। कई बार डेडलाइन तय करने के बाद राजनांदगांव में नए साल में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया था कि सरगुजा में होने वाली कार्यसमिति से पहले सारी नियुक्तियां कर देनी है। सभी मोर्चा की कार्यकारिणी का तो ऐलान हो गया है, लेकिन अब भी कई जिलों की कार्यकारिणी अटकी हुई है।

रायपुर की कार्यकारिणी नहीं होगा बड़ा फेरबदल

सबसे अहम रायपुर शहर जिला की कार्यकारिणी अब तक तय नहीं हो सकी है। इसको लेकर अब जाकर फैसला हो सका है कि पुरानी कार्यकारिणी में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा और महज उन लोगों के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी रखे जाएंगे, जो किसी कारणवश काम नहीं कर पा रहे हैं। अध्यक्ष जयंती पटेल का कहना है, कार्यकारिणी में कोई बड़ा बदलाव या फिर पूरी कार्यकारिणी को बदलने का काम नहीं किया जा रहा था, आंशिक फेरबदल करके कार्यकारिणी अगले माह के पहले सप्ताह में घोषित कर देंगे। उनका कहना है, डेडलाइन उनके लिए तय थी, जो पूरी कार्यकारिणी नई बना रहे हैं।

Tags

Next Story