CG Politics : पीसीसी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को पार्टी ने जारी किया नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम समीक्षा के संदर्भ में आपके द्वारा प्रस्तुत पत्र सार्वजनिक रूप से मीडिया-सोशल मीडिया में प्रसारित करने से पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब या स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ में चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, नेता प्रतिपक्ष चयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई। दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन का हब और मौज मस्ती का केंद्र बन गया है।
चंद्रशेखर शुक्ला ने पत्र में यह लिखा
हार के बाद कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कहा कि, जो हार के कारणों के लिए जिम्मेदार था उन्हीं के साथ चुपचाप मीटिंग कर ली गई। नेता प्रतिपक्ष चयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई। दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन का हब और मौज मस्ती का केंद्र बन गया है। एक-एक प्रकोष्ठ में चार चार अध्यक्ष बनाए गए हैं और पैसे लेकर नियुक्तियां दी गई है। जोगी कांग्रेस के लोगों को उपकृत किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने भूपेश बघेल सरकार की कई योजनाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं।
पत्र लिखकर उठाए सवाल
आगे उन्होंने लिखा कि, हमारी योजनाएं और प्लानिंग क्यों धरासी हुई ? हमारे सर्वे जो 7-7 बार हुआ, वह क्यों असफल हुआ ? नेताओं को क्षेत्र बदलकर, (महंत राम सुन्दर दास जी एवं छाया वर्मा जी) क्यों चुनाव लड़वाया गया ? ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी से आए नामों पर, क्यों नहीं टिकिट बांटा गया ? दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि, दिल्ली के नेताओं का छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन हब, मौज-मस्ती का केन्द्र बन गया है। एक-एक प्रकोष्ठ में 4-4 प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए. L.D.M. रूपी के तमाशा किया गया। पैसे लेकर नियुक्तियां की गईं। जिस जोगी कांग्रेस को बामुश्किल हमनें संघर्ष कर बाहर किया था, उन्हें बुला-बुलाकर उपकृत कर, राजनीतिक और शासकीय पदों से सम्मानित किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS