पटवारी तुरंत काम पर लौटें, नही तो सीधी कार्रवाई- मंत्री जय सिंह अग्रवाल

X
By - Vinod Dongre |27 Dec 2020 2:07 PM IST
पटवारियों के हड़ताल को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक बयान देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगर पटवारी तत्काल काम पर नहीं लौटे, तो पटवारियों को कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि यह हड़ताल का समय नहीं है। पटवारियों को काम पर लौटना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर-
बिलासपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पटवारी धरने से वापस काम पर लौटें। अगर तत्काल काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो सीधी कार्यवाही होगी। ये समय हड़ताल का नहीं है।
शराबबंदी के मामले में उन्होंने कहा कि दो साल से विपक्ष ने कमेटी को समर्थन नही किया। तीन साल का समय पर्याप्त है। घोषणा पत्र का अक्षरश: पालन किया जाएगा। उन्होंने एक दैनिक वेतनभोगी कर्मी की मौत पर निजी धनराशि पीड़ित पक्ष के क्रियाकर्म के लिए सौंपा। इसके लिए गेस्ट हाऊस कर्मी ने मंत्री की उदारता के प्रति आभार व्यक्त किया।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS