बड़ी खबर- पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवती सहित 3 लोगों की हत्या...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर से माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक 3 युवाओं की हत्या कर दी। इनमें एक युवती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने गुरुवार रात जन अदालत लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके इडिनार में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी। इस जन अदालत में इलाके के 2-3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उनके बीच माओवादियों ने युवक पुनेम, युवती मंगी समेत एक अन्य युवक को खड़ा किया। हाथों को रस्सी से बांध रखा था। फिर ग्रामीणों से कहा कि ये तीनों गद्दार हैं। ये सभी पुलिस को हमारी सूचना देते थे। यह कहकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर तीनों की हत्या कर दी। इधर, इस संबंध में बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS