खबर का असर : लोगों को जल्द मिलेगी जर्जर सड़क से राहत, बनेगी नई सड़क...

देवराज दीपक/सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला से कटंगपाली जाने वाले मार्ग पर सड़क पूरी तरह से जर्जर हालत में दिखाई देती है। जिसके कारण धूल के गुब्बरे उड़ रहे हैं। इसी वजह से लोग लगातार दुर्घटना का शिकार भी हो रहे है। इस खबर को हरिभूमि.कॉम ने प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद प्रशासन नींद से जागा और इस मामले को संज्ञान में लिया गया। वहीं परिक्रमा कार्यक्रम के तहत भाजपा के तमाम दिग्गज और कांग्रेस के नेताओं को बैल गाडी में सवार कर इसी सड़क के हालात दिखाए, तब जाकर प्रशासन ने एक्शन लिया है।
नई सड़क बनाने की मिली अनुमति...
फिलहाल कटंगपाली मार्ग को ठीक करने के लिए 17 करोड़ 48लाख 38 हजार रुपए की मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि, अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इस मार्ग के जर्जर होने के कारण भाजपा कई बार आंदोलन कर चुके है। इसके अलावा जनता ऐसी सड़क होने की वजह से परेशान थी। जिसके बाद बैल गाड़ी मे सवार होकर भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल दागे थे। इस संदर्भ में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने कहा कि, अगर सड़क चुनाव से पहले नहीं बनी, तो हम जनता से वोट लेने नहीं आएंगे। हालांकि अब इस मुद्दे पर अंकुश लग गया है। जिससे कटंगपाली मार्ग 17 करोड़ 48 लाख 38 हजार रुपए कि स्वीकृति देकर मुद्दे को खत्म कर दिया गया है।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS