पिकअप और ट्रैक्टर में भिड़ंत : लोगों से खचाखच भरी थी पिकअप, 2 की मौत के अलावा 20 से ज्यादा लोग घायल

राहुल भोई - महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नरतोरा पड़ाव पर पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे में घायल 5 - 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पटेवा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग तेलीबांधा झलप के निवासी है,जो चौथिया लेकर डोकरपाली गए थे। वहीं वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे में घायल 5 - 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 2 मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।
25 से ज्यादा लोग थे सवार
बता दें कि, पिकअप में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पिकअप और ट्रैक्टर में भिड़ंत : लोगों से खचाखच भरी थी पिकअप, 2 की मौत के अलावा 20 से ज्यादा लोग घायलPickup and tractor collision: The pickup was full of people, apart from the death of 2, more than 20 people were injured
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS