देवी दर्शन के लिए चंद्रपुर जा रही पिकअप पेड़ से टकराई :1 की मौत, 6 गंभीर

X
By - Shreya Gupta |2 May 2022 12:09 PM IST
परिवार पिकअप में सवार होकर देवी दर्शन करने के लिए चन्द्रपुर जा रहा था। तभी पेड़ के टकराने से ये हादसा हुआ। पिकअप के डाले में करीब 20 लोग सवार थे। मृतक चैतराम बंजारे मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झिलमिली का रहने वाला बताया जा रहा है।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा पिकअप गाड़ी के पीपल के पेड़ से टकराने से हुई। वही पीकप में सवार 6 लोग घायल हो गए है। एक गंभीर ग्रामीण को इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, परिवार पिकअप में सवार होकर देवी दर्शन करने के लिए चन्द्रपुर जा रहा था। तभी पेड़ के टकराने से ये हादसा हुआ। पिकअप के डाले में करीब 20 लोग सवार थे। मृतक चैतराम बंजारे मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झिलमिली का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS