छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक लेंगे पीएल पुनिया, दो दिनों का प्रदेश प्रवास निर्धारित

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक लेंगे पीएल पुनिया, दो दिनों का प्रदेश प्रवास निर्धारित
X
इस दौरे में प्रदेश प्रभारी पुनिया प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 9 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को नई दिल्ली से इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा 4.50 बजे रायपुर पहुंचेगे। रात्रि 7 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 10 अक्टूबर 2020 शनिवार को प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि 7 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा रवाना होंगे।

Tags

Next Story