बर्थडे पर बंदूक से खिलवाड़ ने ली जान, अचानक चली गोली पेट में धंसी

बर्थडे पर बंदूक से खिलवाड़ ने ली जान, अचानक चली गोली पेट में धंसी
X
युवक जन्म दिन का सेलिब्रेट कर रहा था, वैशाली नगर थाना क्षेत्र का मामला, रविवार की रात की घटना, जश्न में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली

भिलाई. युवक को अपने जन्म दिन के उत्सव के दौरान बंदूक से खिलवाड़ करना भारी पड़ गया। घर पर रखे लाइसेंसी बंदूक को लोड अनलोड करते समय अचानक बंदूक का ट्रिगर दब जाने से उसके पेट में गोली जा घुसी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत अपना जन्म दिन परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर मना रहा था। घर के बाहर पार्टी का माहौल था। इतने में पार्टी में गोली चलने की आवाज आई। सभी दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो देखा रोहन की पेट में गोली लगी थी और वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रामकृष्ण अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही रोहन ने दम तोड़ दिया।

पार्टी के दौरान रोहन घर में रखी 12 बोर की बंदूक उसके चाचा धनंजय सिंह की है। रोहन बंदूक को लोड और अनलोड कर रहा था। इसी दौरान घटना होना बताया गया है। रोहन अपना 18 वां जन्म दिन मना रहा था। वह कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण कर चुका था। रोहन के पिता संजय सिंह एमपी के जबलपुर में बगई गोल्डन ट्रांसपोर्ट नामक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। मृतक घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मौक पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी टीम भी पहुंची थी।

गोली लगने से हुई मौत

गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा दिया गया था। जो जांच की जा रही है उसमें जो भी तथ्य सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बंदूक में 12 बोर का कारतूस भरा हुआ था।

- गोपाल वैश्य, टीआई, वैशाली नगर थाना

Tags

Next Story