PMGSY के इंजीनियर और प्यून का नक्सलियों ने किया अपहरण: सड़क मरम्मत का निरीक्षण करने गए थे, फिर नहीं लौटे

PMGSY के इंजीनियर और प्यून का नक्सलियों ने किया अपहरण: सड़क मरम्मत का निरीक्षण करने गए थे, फिर नहीं लौटे
X
बताया जा रहा है कि वे दोनों गोरना मार्ग की मरम्मत कार्य के निरीक्षण को निकले थे। PMGSY के लापता इंजीनियर का नाम अजय रौशन लकड़ा और प्यून का नाम लक्ष्मण परता गिरी बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

बीजापुर। बस्तर से एक बड़ी खबर मिल रही है। बताया गया है कि नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के इंजीनियर और एक प्यून का अपहरण कर लिया है। दोनो गुरुवार की दोपहर से लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे दोनों गोरना मार्ग की मरम्मत कार्य के निरीक्षण को निकले थे। PMGSY के लापता इंजीनियर का नाम अजय रौशन लकड़ा और प्यून का नाम लक्ष्मण परता गिरी बताया जा रहा है। दोनो कल से घर नहीं लौटे हैं। अपहरण की आशंका के चलते उनके परिजन काफी परेशान बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से अपहरण की पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Tags

Next Story